{"_id":"06a3a6454313c9c5f863e472c786c6d3","slug":"roadways-bus-driver-killed-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक ने दरोगा की जान ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक ने दरोगा की जान ली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-मेरठ
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की अनुबंधित बसें लोगों के लिए काल बन गई हैं। मेरठ के गढ़ रोड पर सोमवार को बुजुर्ग को कुचलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि मंगलवार सुबह भैसाली डिपो के अनाड़ी बस चालक ने कंकरखेड़ा शिव चौक पर एक दरोगा की जान ले ली। इस हादसे के पीछे पूरी तरह से चालक की लापरवाही रही। जिसने दरोगा के बस में पूरी तरह से चढ़ने से पहले ही बस दौड़ा दी थी।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से गांव नरहेड़ा सहारनपुर निवासी समय सिंह बरमन (55) पुत्र रहतू सिंह वर्तमान में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की नटेशपुरम कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे थे। समय सिंह यूपी पुलिस में दरोगा पद पर तैनात थे। उनकी पोस्टिंग बागपत सीओ ऑफिस में थी।
समय सिंह रोजाना बस से आना-जाना करते थे। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वे बागपत जाने के लिए शिव चौक पर पहुंचे तो सामने से आ रही भैसाली डिपो की अनुबंधित बस को रुकने के लिए हाथ दिया था। अभी वह बस में पूरी तरह से चढ़े भी नहीं थे कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए अचानक से बस दौड़ा दी।
विज्ञापन
अचानक बैलेंस न बनने पर दरोगा का पैर फिसल गया और उनके हाथ से बस का हत्था छूट गया। सड़क पर गिरने से बस का पहिया दरोगा को रौंदते हुए निकल गया। लहूलुहान हालत में तड़पते दरोगा को पुलिसकर्मी कैलाशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना से दरोगा के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एसके राणा ने बताया कि अनुबंधित बस कब्जे ले ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।
अकेले थे कमाने वाले
बागपत के दोघट थाने में तैनात रहे समय सिंह ने ट्रांसफर होने पर दो दिन पूर्व ही सीओ बागपत ऑफिस में आमद दर्ज कराई थी। दरोगा की पत्नी नरेश के अनुसार परिवार के लिए समय सिंह ही कमाने वाले थे। हादसे की सूचना पर रिश्तेदार और स्टाफ के लोगों ने घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।