फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roads turned into pits as soon as it rained

बरसात होते ही गड्ढ़ों में तब्दील हुई सडक़ें

Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Roads turned into pits as soon as it rained
बारिश होते ही गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें
विज्ञापन

बागपत। बारिश शुरू होते ही सड़कें गड्ढों में तब्दील होने लगी हैं। सड़कों पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक के मार्गों की हालत खस्ता दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ मार्ग का निर्माण तेज होना चाहिए। ताकि हादसों से बचा जा सके।
मेरठ रोड पर नया गांव हमीदाबाद में गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण यहां आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों का भी गड्ढों से गुजरना मुश्किल है।
विज्ञापन

नगर में मेरठ रोड पर सिटी प्लाजा के सामने वाले मार्ग मेें गड्ढे बन गए हैं। यहां आए दिन वाहन चालक गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पहली बारिश होते ही सड़क की हालत खस्ता हो गई है। जलभराव के कारण कई बार वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है। साथ ही मेरठ रोड के अग्रवाल मंडी टटीरी में भी गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। मार्ग से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण का तेज होना चाहिए कार्य
नया गांव के पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा, विक्की चौधरी, देवेंद्र सिंह का कहना है कि हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बालैनी से डौला तक निर्माण चल रहा है। लेकिन बारिश ने डौला से बागपत के बीच सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। निर्माण कार्य तेज होना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed