फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roads became waterlogged due to rain

बारिश से तरणताल बनीं सड़के, नगर से देहात तक जलभराव

Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Roads became waterlogged due to rain
बागपत में सिसाना गांव में हाईवे पर हुए जलभराव के बीच जाते वाहन - फोटो : BAGHPAT
बागपत/चांदीनगर/दोघट। बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। चार दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से सड़कें तरणताल बन गई हैं। नगर से देहात तक मुख्य मार्गों से गलियों तक में जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली-सहरनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव के चलते जाम लग गया। वहीं, रटौल में एक मकान गिर गया जबकि गढ़ी कलंजरी में तीन मकानों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

जिले में चार दिन से रुक-रुक बरसात हो रही है। रविवार रात तीन बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक तेज बरसात हुई। इससे नगर एवं देहात में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव हो गया। जिससेयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से हाईवे पर वाहन फंस गए। लोगों ने वाहनों को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला। इससे मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा। इसके अतिरिक्त नगर के पुराना कस्बा, ईदगाह मोहल्ला, बाहरी बस्ती, मुगलपुरा, माता कॉलोनी में जलभराव से आवागमन में परेशानी हुई। देहात क्षेत्रों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। तालाबों की सफाई व खुदाई नहीं होने से बरसात का पानी गलियों और मुख्य मार्गों में भर गया। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रटौल में मकान गिरा
चांदीनगर। बारिश से गांवों में सड़कों पर जलभराव हो गया है। वहीं, कई मकानों में दरारें आ गईं। रविवार को तेज बारिश से रटौल निवासी जावेद पुत्र अयूब का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे उसका हजारों रुपये का सामान मकान के मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गढ़ी कलंजरी गांव में बारिश से लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। गांव के सोनू पुत्र हरलाल के मकान में दरार आ गई। गांव के ही सोनू पुत्र बनारसी के घेर की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से कमरे में बंधे मवेशी बमुश्किल बचे। सुरेश पुत्र विशाल के मकान में भी दरार आ गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से आवाजारी में परेशानी
दोघट। आजमपुर मुलसम में लुहारों वाला मोहल्ला के रास्ते में जलभराव से गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसके अतिरिक्त कई रास्तों में कीचड़ होने से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विपिन कुमार, प्रेमपाल, रामधन, बिल्लू ने रास्तों की सफाई व जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed