{"_id":"627bfbf28e93be5e0e12db08","slug":"road-turned-into-potholes-people-of-five-villages-are-facing-problems-baghpat-news-mrt588198631","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, पांच गांव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, पांच गांव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
जर्जर हालत में कंडेरा जिवानी छछरपुर मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, पांच गांव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
रमाला (बागपत)। कंडेरा-जिवानी मार्ग से गूंगाखेड़ी छछरपुर संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे मार्ग से गुजरने वालों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल पहले पीडब्लूडी की ओर से मार्ग का निर्माण कराया था, मगर उसके बाद से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। चार किलोमीटर का रास्ता लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क के गहरे गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं।
पांच गांवों को बड़ौत से जोड़ता है मार्ग
कंडेरा-जिवानी मार्ग से गूंगाखेड़ी छछरपुर संपर्क मार्ग क्षेत्र के कंडेरा, जिवानी, गूंगाखेड़ी, छछरपुर, बावली से होते हुए बड़ौत को जोड़ता है। इन गांव के किसान इसी मार्ग से होकर मिल पर गन्ना पहुंचाते है। रास्ता खराब होने के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
15 साल से नहीं हुई मरम्मत
मार्ग जर्जर हो चुका है, 15 साल से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। गड्ढों के कारण लोगों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। -मेगराज सिंह
गड्ढों में तबदील हो गया मार्ग
मार्ग में सड़क कम, गड्ढे ज्यादा दिखते है। गड्ढों के कारण लोगों का मार्ग से निकलना दुश्वार हो गया है। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - मनोज कुमार
विज्ञापन
गन्ने की ढुलाई करने में हो रही परेशानी
मार्ग में गड्ढे होने के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी हो रही है। आए दिन किसानों की बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली फंस जाती है। मार्ग की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। - देवेंद्र कुमार
चोटिल हो रहे लोग
सड़क में गड्ढे होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - धर्मेंद्र
मार्ग की मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। -आरएस वर्मा, सहायक अभियंता निर्माण विभाग

धर्मेंद्र कुमार- फोटो : BAGHPAT

मेगराज सिंह- फोटो : BAGHPAT

मनोज कुमार- फोटो : BAGHPAT

देवेंद्र कुमार- फोटो : BAGHPAT