फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD took out a bike rally demanding employment

रोजगार की मांग को लेकर रालोदियों ने निकाली बाइक रैली

Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
RLD took out a bike rally demanding employment
बड़ौत। सूबे में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध मेें तथा रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात से बाइक रैली निकाली। उन्होंने सरकार से बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जवाब मांगा। बाइक रैली नगर से शुरू होकर छपरौली पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जंयत सिंह के निर्देश पर छात्र संगठन के बैनर तले बाइक रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बॉबी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, प्रमेंद्र तोमर, रालोद नेता विकास प्रधान बाछौड़, छात्र सभा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चिराग चौधरी व कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी किया।
विज्ञापन

रोजगार बाइक रैल़ी पार्टी कार्यालय से शुरू होकर ग्राम लोयन, मलकपुर, सिनौली, नंगला, हलालपुर से होते हुए छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा अपने संकल्प पत्र में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की। इसकी जानकारी रोजगार यात्रा के माध्यम से युवाओं व छात्रों तक पहुंचाया गया है। भाजपा के शासन में शिक्षित युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है। इसलिए सत्ता को बदलने का समय आ गया है। रैली को सफल बनाने में पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, प्रियवत राणा, डॉ. संजीव आर्य, विकास प्रधान, प्रताप, रालोद नगरध्यक्ष छपरौली ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र, संयोग, श्याम सिंह, अशोक का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed