फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD's ruckus at DCO office

डीसीओ कार्यालय पर रालोद का हंगामा, नारेबाजी

Thu, 05 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
RLD's ruckus at DCO office
बागपत डीसीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। गन्ना बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने डीसीओ कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर निकालकर उनकी कुर्सियों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने गन्ना सचिव को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में गन्ना बकाया का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया के नेतृत्व में डीसीओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। नया पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी हो गई है, लेकिन अभी पुराने बकाए का भुगतान नहीं हुआ है। कोर्ट ने 14 दिनों में गन्ने का भुगतान न करने पर उस पर ब्याज लगाकर भुगतान करने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद सरकार मिल मालिकों के साथ साठगांठ कर किसानों के बकाए का भुगतान नहीं करा रही है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंनेे किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए बागपत मिल की पेराई क्षमता भी बढ़ाने की भी मांग की। रालोद कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर कुर्सियों पर कब्जा कर लिया। सूचना पर पहुंचे गन्ना सचिव अनिल कुमार ने रालोद कार्यकर्ताओं समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंनेे गन्ना सचिव अनिल कुमार को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी व डॉ अजय तोमर, प्रवेेंद्र तोमर, कुलदीप उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, सोनू चौहान, सतीश चौधरी, कपिल गुर्जर, तेजपाल धनौरा, सुरेश मलिक, विकास प्रधान, आनंद छिल्लर, डॉ योगेश जिंदल, फकरुदीन राणा, रमेश कुशवाह, अरुण तोमर बॉबी, कुलदीप गुराना, नरेश त्यागी, देवेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed