{"_id":"61f8310601281830a35bbc51","slug":"rld-raised-the-demand-to-cancel-the-nomination-of-the-candidate-who-distributed-liquor-baghpat-news-mrt575299086","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने शराब बांटने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने शराब बांटने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरियाणा से शराब की तस्करी करके यहां बांटकर चुनाव प्रभावित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर रालोद नेताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और शराब बांटने वाले प्रत्याशी का पता लगाकर उसका नामांकन निरस्त कराए जाने की मांग उठाई है। इस मामले में कुछ साक्ष्य भी चुनाव आयोग को भेजे हैं, जिससे पता लग सके कि किस प्रत्याशी ने शराब मंगवाई थी।
नगर के जाट भवन में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह हरियाणा से नकली शराब यहां लाकर बांटी जा रही है। जिससे युवाओं को नशे की लत लग रही है तो उनकी जान जोखिम में डाली जा रही है। अपमिश्रित शराब से मौत तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह पता चलना चाहिए कि किस प्रत्याशी ने यह शराब बांटने को मंगवाई थी। इसकी निष्पक्ष जांच कराने के लिए चुनाव आयोग में रालोद की तरफ से शिकायत की गई है। जिसमें यह कहा कि शराब किस प्रत्याशी ने मंगवाई थी, उसका नाम उजागर करके नामांकन को निरस्त किया जाए। जिससे इस तरह शराब बांटकर कोई भी चुनाव को प्रभावित नहीं कर सके।