फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD made Rajkumar Sangwan its candidate from Baghpat.

Baghpat News: रालोद ने राजकुमार सांगवान को बागपत से प्रत्याशी बनाया

Tue, 05 Mar 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
RLD made Rajkumar Sangwan its candidate from Baghpat.
बागपत। रालोद ने सोमवार को बागपत लोकसभा सीट से डा. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब हर किसी को सपा व बसपा के प्रत्याशी के नाम का इंतजार है, क्योंकि उनके प्रत्याशी के नाम सामने आने पर ही चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने में रालोद सबसे आगे रही है, जिसने डाॅ. राजकुमार सांगवान को चुनाव मैदान में उतार दिया है। अब सभी की नजर सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा के प्रत्याशी पर टिकी है कि वह किस-किस को चुनाव मैदान में उतारती है।
विज्ञापन

हालांकि सपा-कांग्रेस गठबंधन से अभी तक जाट बिरादरी से मनोज चौधरी का नाम चल रहा है। उनको ही सपा ने लोकसभा प्रभारी बनाया हुआ है और जाट बिरादरी से होने के कारण जाट-मुस्लिम का समीकरण सपा देख रही है। ऐसे में बसपा का प्रत्याशी सबसे अहम साबित हो सकता है और बसपा किसी मुस्लिम को चुनाव मैदान में उतारती है तो चुनाव काफी रोमांचक हो सकता है। इसलिए ही सभी प्रत्याशियों के नाम का इंतजार कर रहे हैं, जिससे चुनाव को लेकर काफी स्थिति साफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed