{"_id":"6106e0818ebc3e842354142e","slug":"rld-leaders-listened-to-the-public-problem-in-the-program-towards-the-village-in-kotana-baraut-news-mrt549937118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेताओं ने कोताना में चलो गांव की ओर कार्यक्रम में सुनी जनसमस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेताओं ने कोताना में चलो गांव की ओर कार्यक्रम में सुनी जनसमस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। रालोद नेताओं ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत रविवार को कोताना गांव में सभा कर जनसमस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पुलिस भी बेलगाम हो चुकी हैं और अपराध लगातार बढ़ रहा है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में जहां अपराध बढ़ रहा है, वहीं युवा बेरोजगारी के कारण परेशान है। प्रेस प्रवक्ता अरूण तोमर बॉबी ने बताया कि फसलों के सही दाम नहीं मिलने से किसानों की हालत खराब है। गन्ने का भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। अब चुनाव में जनता अपनी वोट की ताकत सरकार को दिखाएगी। इस दौरान मास्टर सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, नरेश ठेकेदार, मास्टर मनोज तोमर, नवीन, राजेंद्र सिंह हेवा, प्रमोद प्रधान कोताना, विजय त्यागी, देवदत्त शर्मा, संदीप राजपूत, आशीष जैन, सुनील कश्यप, मुकीम प्रधान, रिजवान बेग, उस्मान बेग, हाजी सईद कुरैशी आदि मौजूद रहे।