फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rld kisan Mahapanchayat in Dhikouli, Baghpat today, Jayant Chaudhary will address farmers

बागपत में रालोद की किसान महापंचायत, जयंत चौधरी बोले -आज माहौल किसानों के पक्ष में है

Sun, 07 Mar 2021 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Mar 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Rld kisan Mahapanchayat in Dhikouli, Baghpat today, Jayant Chaudhary will address farmers
रालोद की महापंचायत में शामिल किसान व मंच से बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में  ढिकौली गांव में आज होने वाली किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों को संबोधित करने पहुंचे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने ताकत लगा दी। दोपहर बाद महापंचायत में शामिल होने पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंच से भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज माहौल किसानों के पक्ष में है।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन को दबाना चाहते हैं, पहले उन्होंने खालिस्तानी का पैंतरा इस्तेमाल किया। कोशिश की  गई कि किसानों पर ऐसा आरोप लगा दो कि ये आंदोलन दब जाए। फिर 26 जनवरी के दिन जो भी हुआ उसे एक तैयारी के साथ पेश किया गया और अब इस बात पर आ  गए कि यह तो किसानों को नहीं जाटों का आंदोलन है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने भी समझाया कि ये जाटों का नहीं किसानों का आंदोलन है। जो खेती से जुड़े लोग हैं वे अपने तरीकों से हमारे साथ आ रहे हैं। इसका  कारण कि किसान समझ चुके हैं कि यह वक्त किसान के हक में उनके साथ खड़े होने का है। किसानों को एहसास दिलाने का है कि वे लाठी डंडे से डरने वाले नहीं है। यह संघर्ष जारी रहेगा।

रालोद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महापंचायत से पहले शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभाएं की और किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। सुबह से ही किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए गांव में पहुंचने लगे। सड़कों पर काफी भीड़ दिखाई दी।

महापंचायत को सफल बनाने के लिए शनिवार को थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के पूठड़ गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने केंद्र सरकार कृषि कानून का विरोध किया। उन्होंने कहा कृषि कानून किसान विरोधी है और कानून लागू होने पर किसान अपनी जमीन पर बंधुआ मजदूर बन जाएगा।

वहीं शनिवार को अग्रवाल मंडी टटीरी नगर रालोद अध्यक्ष सुनील चौधरी ने शनिवार को सुजरा, क्यामपुर, अलावलपुर, औसिक्का व बाम में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से  ढिकौली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। जिला जाट महासभा बागपत के प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फखरपुर और पांचली में जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed