फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD does religion for all religion harmony: Sukhbir

सुखबीर सिंह गठीना को दूसरी बार रालोद जिलाध्यक्ष बनाने पर स्वागत किया

Sat, 08 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
RLD does religion for all religion harmony: Sukhbir
बड़ौत की पट्टी चौधरान में सम्मान समारोह में बोलते रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना। - फोटो : BARAUT
रालोद सर्वधर्म सद्भाव की करती है राजनीति : सुखबीर
विज्ञापन

बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की ओर से सुखबीर सिंह गठीना को राष्ट्रीय लोकदल के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को नगर लोकदल कार्यकारिणी ने समारोह आयोजित किया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक के निवास स्थान पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश की राजनीति में वापसी करेगा। पार्टी ने हमेशा सर्वधर्म सद्भाव की राजनीति की है। रालोद गरीब, मजदूर, किसानों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गोवंश किसान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह एडवोकेट ओर युवा अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि रालोद हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद समाज में नफरत फैलाने वाली भाजपा को पश्चिमी यूपी में नहीं जीतने देगा। नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि सुखबीर सिंह गठीना रालोद के सच्चे सिपाही है। जिन्होंने हमेशा ही रालोद को मजबूत करने का कार्य किया है। शनिवार को पार्टी के 117 सदस्य बनाए गए। पूर्व रालोद नगर कार्यकारिणी, खिदमत सोसायटी और रंगरेज सोसायटी व अब्बासी समाज, थाना वाला अखाड़ा के खलीफाओं द्वारा पगड़ी पहना कर व नवीन सब्जी मंडी के प्रधान जावेद कुरैशी सहित व्यापारियों ने सुखबीर सिंह गठीना का स्वागत किया। समारोह का संचालन नगर अध्यक्ष डा. इरफान मलिक ने किया। इस अवसर पर जयवीर सिंह एडवोकेट, उमरजान खान, हाजी साकिर ,समीर हसन ,इरफान बोन्टेक्स, यामीन आजाद, हारुन मलिक, सभासद जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed