फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD burnt effigy of central government

रालोद ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
RLD burnt effigy of central government
बड़ौत के लॉयन गांव में केन्द्र सरकार का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : BARAUT
रालोद के अलावा किसान यूनियन कार्यकर्ता भी दिल्ली हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कृषि कानून के विरोध में शनिवार को लोयन गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियों में दिल्ली की ओर रवाना हो गए। उधर, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एकत्रित होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
पुतला फूंकने वाले रालोद कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में नए कृषि कानून को किसानों के विरोध के बाद भी लागू कर दिया गया। किसानों की कोई सुनने वाला कोई नहीं है। इससे किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जब तक सरकार नए कृषि कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक दिल्ली मेें आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर अर्जुन, प्रदीप, मोहित, शिव कुमार, बॉबी, सोविंद्र, अक्षय, विकास, चिंटू, मोहित, सौरभ, आर्यन, अशोक, दीपक, संजू, मांगेराम, भोपाल आदि शामिल रहे। इसके अलावा छपरौली चुंगी से भी रालोद कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, सतीश चौधरी, इरफान मलिक, बाबी तोमर, सचिन, आशुतोष, अभिलाष, बसंत तोमर, अश्वनी तोमर,जयवीर सिंह तोमर, हाजी हनीफ, प्रदीप तोमर, अनिल आर्य, हाजी अय्यूब, सत्तर मुलतानी, इमरान चौधरी, विकास शामिल रहे। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील गेट के पास से किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में लोग दिल्ली रवाना हो गए। इस अवसर पर बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, ब्रजपाल, विपिन पूनिया, संजीव, जयवीर, हरेन्द्र, सुखवीर, देवेन्द्र, नरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कृषि कानून किसान हित में नहीं: गठीना
बिनौली। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि कृषि विधेयक किसानों के हित में नही है। दिल्ली बार्डर पर किसानों के आंदोलन का रालोद पूर्ण समर्थन करता है। बिनौली में श्रीपाल धामा के आवास पर पत्रकारों से जिलाध्यक्ष ने यह बात कही। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed