फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: RLD brainstormed about the assembly elections

यूपी चुनाव: रालोद ने किया विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

Tue, 24 Aug 2021 08:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 08:23 PM IST
सार

बैठक में हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि 30 व 31 अगस्त को जनपद में दलित न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हों।

विज्ञापन
Baghpat News: RLD brainstormed about the assembly elections
रालोद ने किया चुनाव को लेकर मंथन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने का संदेश दिया और 30 अगस्त से शुरू होने वाली दलित न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


सोमवार को आयोजित बैठक में हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि 30 व 31 अगस्त को जनपद में दलित न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हों। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर 28 अगस्त को तीनों तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है, यदि कार्यकर्ता ही अनुशासन नहीं दिखाएंगे तो पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक व संजीव मान ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। अरुण तोमर बॉबी और विश्वास चौधरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। संचालन मनोज तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, पूर्व विधायक गजेन्द्र मुन्ना, पूर्व विधायक डा. अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, प्रमेंद्र तोमर, संजीव मान, डा. सुशील कुमार, नरेन्द्र खजूरी, सतीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, मोहित मुखिया, यशवंत तोमर, सुरेश मलिक, मास्टर विनय कुमार, रामपाल धामा, संदीप धामा, संयोग रावत, विकास प्रधान, मनोज मुखिया, फखरुद्दीन प्रधान, इरफान मलिक, जयवीर तोमर, आस मौहम्मद, अश्वनी, डा. साहब सिंह, अमित चिकारा, संजय फौजी, नरेश बरवाला, सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, जितेंद्र कंडेरा, रविंद्र मुखिया, यशवंत तोमर, जमीरुद्दीन अब्बासी, विपिन, सोनू चौहान खेकड़ा, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, रामकुमार चेयरमैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed