{"_id":"695ba3e9a5a337189602a0fa","slug":"riya-and-chanchal-won-medals-at-the-national-wushu-championship-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144632-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल वुशू प्रतियोगिता में रिया और चंचल ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल वुशू प्रतियोगिता में रिया और चंचल ने जीते पदक
विज्ञापन
-खिलाड़ियों का वापस लौटने पर नगर में किया गया स्वागत
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल वुशू प्रतियोगिता में रिया पंवार ने रजत व चंचल वर्मा ने दो कांस्य पदक जीते। वापस लौटने पर सोमवार को इनका नगर में स्वागत किया गया।
कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि 24 से 30 दिसंबर तक वहां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई राज्यों के काफी खिलाड़ियों ने भाग लिया। सरूरपुर गांव निवासी रिया पंवार ने जूनियर वर्ग के 75 किलो में रजत पदक, चंचल वर्मा ने दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इनके अलावा 100 किलो से अधिक भार वर्ग में अभय राठी और 85 किलो भार वर्ग में शौर्य राठी ने अच्छा प्रदर्शन किया। नगर के नेहरू रोड स्थित वुशू अकादमी में खिलाड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कुलवीर राठी, नाजिम शरीफ, बबीता पंवार, उम्मेद अली, मुकेश आदि उपस्थित रहे।