{"_id":"63bc66fe833c482e8e0e3fcf","slug":"risk-of-gangrene-due-to-the-effect-of-blood-flow-in-the-fingers-in-the-cold-baghpat-news-mrt621168016","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ठंड में अंगुलियों में खून का प्रवाह प्रभावित होने से गैंगरीन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ठंड में अंगुलियों में खून का प्रवाह प्रभावित होने से गैंगरीन का खतरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ठंड अधिक बढ़ने से अंगुलियों में सूजन आने पर खून का प्रवाह प्रभावित होने से गैंग्रीन का खतरा है। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को इस बीमारी का खतरा अधिक रहता है। चिकित्सक सर्दी में बीमारी से बचाव के लिए दस्तानों और जूतों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में खून का बहाव अधिक दिनों तक प्रभावित होने से गैंग्रीन की आशंका बढ़ जाती है। बीमारी होनेे पर अगुंलियां काली पड़ने लगती हैं। बीमारी अधिक बढ़ने पर अंगुलियों को काटना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि ठंड बढ़ने पर गैंग्रीन बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। धूम्रपान और तंबाकू और एल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों को अधिक समस्या होती है।
उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन करने वालों की आर्टरी पर दुष्प्रभाव पड़ता है। आर्टरी उन रक्तवाहिनियों को कहते हैं जो हृदय से ऑक्सीजनयुक्त रक्त शरीर में पहुंचाती हैं। ठंड से आर्टरी सिकुड़ जाती हैं। हाथ-पैर की उंगलियों की टिप पर खून नहीं पहुंच पाता है। जिससे अंगुलियां नीली और फिर काली पड़ने लगती हैं। रक्त नहीं पहुंचने से कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। इस बीमारी को गैंग्रीन कहा जाता है। शरीर के अन्य अंगों का बचाव करने के लिए गैंग्रीन प्रभावित अंग को काटना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
अंगुलियों को गर्म रखें
मोजे व दास्ताने पहनें
अंगुलियां नीली पड़ने पर डॉक्टर से मिलें
बीड़ी, तंबाकू का सेवन न करें
ठंड से बचाव रखें
हाथ-पैर को सेंकते रहें