फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising crime and farm-farmer issues thunder

बढ़ते अपराध और खेत-किसान के मुद्दे पर गरजीं भाकियू

Mon, 17 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rising crime and farm-farmer issues thunder
बागपत कोतवाली में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
समाधान नहीं तो सड़कों पर उतरकर आरपार की लड़ाई का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। जिले में बढ़ते अपराध, गन्ने के बकाया भुगतान और बेसहारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने की मांग को सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने बागपत, बड़ौत और रमाला थाने में धरना दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरकर आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने कोतवाली परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा किसानों के बकाया का भुगतान न होने के कारण किसान भुखमरी की कगार पर है। मिले किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। रुपये के अभाव में किसान बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं। जिले भर में बेसहारा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिले का किसान रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करने के लिए विवश है। जिले में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। नेताओं की हत्याएं हो रही है। चारों तरफ भय का माहौल है। उन्होंने अपराध मुक्त प्रदेश व जिला बनाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम राम नयन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। किसान इंद्रपाल सिंह, योगेश शर्मा, चमन सिंह ठाकुर, हिम्मत सिंह, हरीश गुर्जर, हिम्मत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रमाला थाने में यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर धरना दिया। राजेंद्र सिंह ने कहा थाने के सामने डिवाइडर बन जाने से काफी दूर तक घूमकर आना पड़ता है। उन्होंने किसानों के गन्ने का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने थाने के सामने हाईवे पर कट की मांग, किशनपुर बराल कंडेरा मार्ग की मरम्मत की मांग को थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना देने वालों में रविंद्र मुखिया, राजेंद्र, सुरेश मुखिया, धर्मबीर चेयरमैन, सत्यबीर, भूपेंद्र उर्फ मुंशी प्रधान, अशोक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed