फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Riot control mock drill in police line

पुलिस लाइन में हुई दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल

Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Riot control mock drill in police line
बागपत। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए रिहर्सल किया गया। पुलिसकर्मियों को दंगा नियत्रंण के लिए की जाने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

एसपी राजीव कुमार जादौन के निर्देशन में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल हुई। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। एसपी ने बताया कि दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस के दस दस्तों का गठन किया गया है। इनमें एलआईयू, सिविल पुलिस, टीयर गैस, लाठीचार्ज, वाटर कैनन व फायरिंग पुलिस के दस्ते शामिल हैं।
विज्ञापन

एलआईयू का कार्य पुलिस को स्थिति की जानकारी देना होता है। सिविल पुलिस दंगाइयों को नियंत्रित करने का प्रयास करती है। सिविल पुलिस के दंगा रोकने में विफल होने पर अन्य दस्तों की सहायता ली जाती है। सबसे अहम भूमिका फायर दस्ते की होती है। फायर दस्ते को फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की जनहानि न होने का ख्याल रखना होगा। पुलिस को लाठी चलाते समय किसी व्यक्ति को गंभीर चोट न आए इसका ध्यान रखना अनिवार्य है। दंगाइयों को काबू करने के लिए पहले लाठीचार्ज व इसके बाद आंसू गैस का सहारा लिया जाता। फायरिंग सबसे अंतिम विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed