{"_id":"60cb90008ebc3e32ca1ee11d","slug":"revenue-team-measured-the-area-in-galhaita-baraut-news-mrt5432204114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ बागपत की राजस्व टीम पहुचीं गलेहता अपने अपने रकबे की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बागपत की राजस्व टीम पहुचीं गलेहता अपने अपने रकबे की पैमाइश
विज्ञापन
राजस्व टीम ने गल्हैता में रकबे की पैमाइश की
बिनौली। हिंडन नदी किनारे ग्राम गल्हैता के जंगल के समीप किसानों की जमीन की पैमाइश करने के लिए बृहस्पतिवार को दो जनपदों के राजस्व अधिकारियों की टीम पहुंची।
हिंडन किनारे गल्हैता के जंगल से सटी मेरठ के कलीना गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन है। जिस पर कई वर्षों से गैंगस्टर का कब्जा रहा है। पिछले कई माह से कलीना के किसान अपनी जमीन पर काबिज होने के लिए प्रयासरत हैं। इस जमीन पर गैंगस्टर ने गल्हैता के पूर्व प्रधान समेत कई अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा था। पिछले माह जमीन पर खड़ी फसल को लेकर कलीना व गल्हैता के लोगों में विवाद हो गया था।
मामला दोनों जनपदों के अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। कुछ किसानों ने मंडलायुक्त के यहां भी शिकायत की। इसके बाद जमीन को कब्जामुक्त कर किसानों को काबिज कराने की कवायद शुरू हुई। पूर्व में बड़ौत तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की टीम ने रकबे की मापतौल कर कलीना गांव के किसानों का रकबा छोड़ दिया था। एसडीएम मेरठ सदर संदीप भागिया द्वारा गठित टीम नायब तहसीलदार मनोज कुमार, राजस्व निरीक्षक रोहटा नरेश चौधरी, लेखपाल सीताराम, हरकेश, बड़ौत तहसील से नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, कानूनगो लोकेश कुमार, लेखपाल, रामपाल यादव आदि गल्हैता के जंगल में पहुंचे। दोनों जनपदों के राजस्व रिकार्ड का मिलान किया गया। इसके बाद पहले बागपत जनपद के रकबे की पैमाइश हुई। मेरठ जनपद के रकबे की पैमाइश शुक्रवार को होगी।