{"_id":"60e4956f8ebc3e726f2f2900","slug":"revenue-inspector-suspended-for-deducting-correct-name-from-voter-list-baraut-news-mrt546060061","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट से सही नाम काटने पर राजस्व निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट से सही नाम काटने पर राजस्व निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
लुहारी गांव का मामला, डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव की वोटर लिस्ट में अनियमितता बरतने के मामले में डीएम के आदेशों पर तहसील में कार्यरत महिला राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की ओर से कराई गई जांच में 70 सही वोटों को काटे जाने का मामला पकड़ में आया था।
पंचायत चुनाव के दौरान लुहारी गांव के ग्रामीणों ने 300 लोगों की मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की शिकायत डीएम और एसडीएम से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रकरण की जांच कराई तो 70 सही वोटों को काटे जाने का मामला पकड़ा गया। इसके बाद तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक काजल को निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि लुहारी गांव की वोटर लिस्ट से कुछ मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में राजस्व निरीक्षक काजल को निलंबित किया गया है।
खूब हुआ था हंगामा, बन गई थी तनावपूर्ण स्थिति
पंचायत चुनाव के दौरान लुहारी गांव को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। मतदान से पूर्व ही ग्रामीण चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे थे और कई बार लोगों ने हंगामा भी किया था। इसको देखते हुए गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी।