फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Revenue and collectorate employees boycott work

राजस्व और कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Revenue and collectorate employees boycott work
बागपत कलक्ट्रेट में तहसीलदार के साथ धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
राजस्व और कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ और मिनिस्ट्रीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए संयुक्त रूप से धरना दिया। तीन मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के अध्यक्ष तहसीलदार प्रसून कश्यप के नेतृत्व में दिए गए धरने में तहसीलदार ने बताया कि चकबंदी विलय एवं प्रतिनियुक्ति का विरोध किया जा रहा है। शासन ने माना है कि विभाग भ्रष्टाचार से ग्रस्त है जबकि स्थिति यह कि प्रदेश में 22.5 करोड़ का भला नहीं संभव है और न ही कृषि उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। 1100 गांवों में प्रथम चक्र की चकबंदी न होने से वर्ष 1925 के बंदोबस्त एवं बंदोबस्त नक्शों से कार्य हो रहा है। जिन गांवों में चकबंदी हो गई है वहां भी अधिकांश गांव के नक्शे जीर्णशीर्ण और अपठनीय है। चकबंदी प्रक्रिया के माध्य से होने वाले भूमि अभिलेख आदि को बंद कर मनमाने तरीके से राजस्व विभाग के पदों पर आमेलन, प्रति नियुक्ति का कोई औचित्य एवं आधार नहीं है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि वेतन उच्चीकरण कर वेतन विसंगतियों को दूर कराया जाए। 35 से 40 र्वा तक की सेवा के उपरांत भी पदोन्नति नहीं हो पा रही है। रिक्त पदों पर डीपीसी कराया जाना आवश्यक है। कर्म्चारियों ने चेतावनी दी मांग नहीं मानी तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्टे्रट में सौंपा गया। संयोजक देवेंद्र मिश्रा, महामंत्री राजकुमार, यदुवंश, लोकेश, सतीश कुमार, यज्ञदत्त शर्मा, विवेक कुमार शर्मा, सूर्यप्रताप सिंह, रोहित तोमर, धर्मेंद्र कुमार, अजेंद्र तोमर, काजोल, जितेंद्र गुप्ता, पंकज शर्मा मौजूद रहे। उधर कार्य बहिष्कार के कारण फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दफ्तर खाली रहे, जिस वजह से लोग मायूस होकर लौट गए।

बागपत कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के दौरान खाली पड़े कार्यालय

बागपत कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के दौरान खाली पड़े कार्यालय- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed