फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Retired worker dies in car collision

कार की टक्कर से सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

Sun, 13 Feb 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Retired worker dies in car collision
बागपत। बड़ौत की पट्टी चौधरान निवासी ओमपाल सिंह (65) पॉलीटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह शनिवार शाम बड़ौत सीओ ऑफिस के पास नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। दिल्ली लेकर जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने ओमपाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, बड़ौत पुलिस का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज कर कार चालक राहुल शाहू निवासी तुगलकाबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

दो युवकों को ले गई बुलंदशहर पुलिस
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव के समीप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ग्रामीणों ने एक कार में कुछ लोगों को हथियारों के साथ बैठे देखा। उन्होंने रटौल के दो युवकों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया तथा साथ ले गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है। जांच में पता चला के दोनों युवकों को बुलंदशहर की क्राइम ब्रांच टीम ले गई है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर पुलिस युवकों को ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed