फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Responsibility for the future of two grandchildren on the shoulders of Dada alone

अकेले दादा के बूढ़े कंधों पर दो पौत्रियों के भविष्य की जिम्मेदारी

Mon, 31 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for the future of two grandchildren on the shoulders of Dada alone
माता-पिता के बाद मां की जिम्मेदारी संभाल रही दादी की भी कोरोना के चलते हुई मौत
विज्ञापन

अमर उजाला अपनत्व अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी में कई परिवारों ने जिंदगी भर न भूलने वाला गम दिया है। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को खोया है। कई परिवार के बच्चों की परवरिश पर भी संकट आ गया है। छपरौली की रहने वाली 11 वर्षीय भविका जैन और आठ वर्षीय नमिका जैन को भी यह कोरोना जिंदगी भर का गम दे गया है। माता-पिता के बाद मां की जिम्मेदारी संभाल रही दादी भी कोरोना के कारण चल बसी। अब दोनों बेटियों की जिम्मेदारी दादा के कंधे पर आ गई है।
भविका और नमिका के पिता चिराग जैन कस्बे में ही पशु आहार की दुकान चलाते थे। उनका हंसता-खेलता परिवार था। पांच वर्ष पूर्व 28 वर्ष की आयु में चिराग की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद दोनों बच्चियों की मां भी घर छोड़कर चली गई। दोनों बच्चियों के भविष्य का जिम्मा अब दादी शैला जैन और दादा वीरेंद्र जैन के कंधों पर आ गया था। 29 अप्रैल को शैला जैन की भी मृत्यु हो गई। वह चार-पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दादी की मौत के बाद दादा वीरेंद्र जैन अब दोनों बच्चियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मेरी उम्र 65 वर्ष हो चुकी है। पता नहीं अब मेरी कितनी जिंदगी बची है। मेरे बाद इन दोनों बच्चियों का क्या होगा, यह चिंता मुझे खाए जा रही है। अभी इनके सामने पूरी जिंदगी पड़ी है। भविका कक्षा-5 में और नमिका कक्षा-3 में पढ़ती है। मैं दुकान पर बैठूंगा तो घर में इनकी देखभाल कौन करेगा। इन हालातों में दोनों बच्चियों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed