फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolve to practice yoga daily

18 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन

Sun, 12 Dec 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Resolve to practice yoga daily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। स्नातक, परास्नातक की पढ़ाई के साथ तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले जिले के 18 हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा। इसमें स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में पढने वाले 10 हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और आठ हजार को टैबलेट मिलेगा। स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण के लिए छात्र-छात्राओं की फीडिंग चल रही है।

शासन की ओर से स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में योजना के तहत महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं के साथ कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं की सूची तैयार की जा चुकी है। जिले में करीब 18 हजार 26 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए तहसीलों में स्टोर बनाए जाएंगे। इनकी सफाई व खिडक़ी-दरवाजे ठीक कराने की जिम्मेदारी तहसील की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में 18 हजार 26 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed