{"_id":"60b7c5fd8ebc3e14c5303058","slug":"resolve-to-make-mavikhurd-a-smart-village-baghpat-news-mrt5409949111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवीखुर्द को स्मार्ट विलेज बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवीखुर्द को स्मार्ट विलेज बनाने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे प्रधान जी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। जिला मुख्यालय से 26 किमी दूर स्थित पिलाना ब्लॉक का मवीखुर्द गांव आबादी के हिसाब से काफी छोटा है। यहां की आबादी करीब ढाई हजार है। यहां 1254 मतदाता हैं। गांव में दो प्राइमरी स्कूल और एक जूनियर हाईस्कूल स्थित है। यहां कन्या विद्यालय नहीं है। गांव में कोई स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। पानी की टंकी का निर्माण गांव में हो चुका है। पेयजल लाइन में जगह-जगह रिसाव होने से ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। खो-खो की नेशनल स्तरीय चैंपियन रहीं बेबी देवी पत्नी उपेंद्र ने अब मवीखुर्द गांव के प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली है। उनका कहना है कि गांव की कई समस्याएं हैं। जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
गांव मवीखुर्द
प्रधान- बेबी देवी
उम्र-37 वर्ष
शिक्षा-इंटरमीडिएट
कार्य-गृहिणी
राजनीतिक इतिहास-पति के दादा व ताऊ पूर्व में प्रधान रहे हैं।
नया क्या-नेशनल स्तरीय खो-खो की चैंपियन रह चुकी हैं। पति उपेंद्र बीएसएफ में हैं।
गांव की आबादी-लगभग 2,500
कुल मतदाता-1254
कुल वोट पड़े-1123
वोट मिले-419
ये हैं गांव की समस्याएं
पुराने व जर्जर खड़ंजे।
रास्तों पर जलभराव।
जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय गंदगी से बदहाल।
पेयजल पाइप लाइनों में जलरिसाव।
ग्राम पंचायत व स्कूलों की भूमि पर अवैध कब्जा।
ये हैं प्राथमिकताएं
ग्राम पंचायत व सरकारी स्कूलों की भूमि को कब्जा मुक्त कराना।
हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति।
गांव की सफाई पर अधिक ध्यान देकर बीमारी मुक्त बनाना।
युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार के लिए प्रेरित करना।