फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolution Day: Not a single complaint resolved

समाधान दिवस मे आयी चार शिकायत, मौके पर नही हुआ निस्तारण

Sun, 22 Sep 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Not a single complaint resolved
खेकड़ा कोतवाली मे आयोजित समाधान दिवस मे लोगो की समस्याए सुनते सीओ दिलीप सिंह - फोटो : KAHKRA
समाधान दिवस: एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी ने शहर एवं क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में चार फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। जिनमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

खेकड़ा कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा मौजूद रहे। समाधान दिवस में विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से संबंधित चार शिकायती पत्र आए। जिनको संबंधित विभागों को समाधान के लिए सौंपा गया। साथ ही सीओ ने गत दिनों समाधान दिवस में आई शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्याय संगत ढंग से जल्द ही सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed