{"_id":"636955ed43129b650847b6cc","slug":"reservation-of-wards-will-be-done-by-changing-the-rules-baghpat-news-mrt6125707106","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण के लिए नियम बदलने से वार्डों का दोबारा होगा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण के लिए नियम बदलने से वार्डों का दोबारा होगा आरक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका व पंचायतों में महिला आरक्षण के लिए नियम बदलने के कारण वार्डों का आरक्षण दोबारा किया जाएगा। हालांकि इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन महिला आरक्षित वार्ड बढ़ सकते हैं।
निकाय चुनाव के लिए ही वार्डों के आरक्षण का कार्य पिछले कई दिन से चल रहा था। खेकड़ा नगर पालिका के अतिरिक्त अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, अमीनगर सराय, दोघट, टीकरी में पुराने रैपिड सर्वे के आधार पर वार्डों का आरक्षण तय होना था। बागपत व बड़ौत नगर पालिका के साथ रटौल नगर पंचायत में नए रैपिड सर्वे के आधार पर आरक्षण तय करने के निर्देश दिए थे। रटौल नई नगर पंचायत बनी है और बागपत व बड़ौत का सीमा विस्तार किया गया है। इन सभी जगह के वार्डों का आरक्षण तय करके शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। शासन स्तर से महिला आरक्षण के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया गया। जिससे वार्डों के आरक्षण में कुछ बदलाव किया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन एक-दो वार्डों के आरक्षण में बदलाव हो सकता है। इसके बाद वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति मांगी जाएगी।