फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report on 22 including Sahab Singh on warning to open market in Containment Zone

अल्टीमेटम के बाद घर में ही नजरबंद किए गए साहब सिंह

Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report on 22 including Sahab Singh on warning to open market in Containment Zone
बड़ौत की आवास-विकास कालोनी में साहब सिंह से वार्ता करते पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
कंटेनमेंट जोन में बाजार खोलने की चेतावनी देने पर साहब सिंह समेत 22 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर के व्यापारियों की समस्या की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक हुई। बाजार खुलवाने का अल्टीमेटम देने वाले भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह को पुलिस ने चार घंटे तक घर में ही नजरबंद किए रखा। कलक्ट्रेट प्रभारी और सीओ बड़ौत ने पहुंचकर बातचीत की। भरोसा दिलाया कि जो क्षेत्र ग्रीन जोन में बदलते रहेंगे, वहां की दुकानें खुलवा दी जाएंगी। सहमति के बाद अधिकारी लौट गए। वहीं देर रात कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने पर साहिब सिंह समेत करीब 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोरोना संक्रमण के चलते बड़ौत नगर के बाजार बंद हैं। व्यापारियों को करोड़ों का झटका लग चुका है। प्रशासन से कई दौर की बातचीत के बाद भी बाजार खुलवाने पर सहमति नहीं बन सकी। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता साहब सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर बाजार नहीं खुलवाए गए तो 28 जून को वह खुद बाजार में पहुंचकर दुकानें खुलवा देंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े सात बजे ही पुलिसकर्मी आवास विकास स्थित पूर्व विधायक के घर पहुंच गए और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। बाजार में भी पुलिस तैनात कर दी गई। करीब दस बजे कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, सीओ आलोक कुमार साहब सिंह के घर पहुंचे और कोरोना संक्रमण का हवाला दिया। इस दौरान सैकड़ों व्यापारी पूर्व विधायक के घर पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष अमित राणा ने भी पहुंचकर व्यापारियों की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब दो घंटे तक बातचीत चली। बाजार खुलवाने की जिद पर अड़े साहब सिंह का कहना था कि दुकानें बंद होने से नगर के व्यापारी परेशान हैं। करोड़ों का नुकसान हो चुका है, व्यापारियों के घर कैसे चलेंगे। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो एरिया रेड से ग्रीन जोन में बदलते जाएंगे, उनके बाजार खुलवा दिए जाएंगे। कोई केस नहीं मिलने की स्थिति में अगले दो दिन में कुछ बाजार खुलवाने का भरोसा दिया गया। इस दौरान व्यापारी अमरचंद जैन, श्रवण जैन, प्रवीण जैन, नवीन जैन, मुलकराज, अंकुर जैन, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात दर्ज हुई रिपोर्ट
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 के नियमों और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने पर पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह सहित 22-23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कंटेनमेट जोन में किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
बड़ौत। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली आवास विकास कालोनी मेें धरना-प्रदर्शन व भीड़ इकट्ठा कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूर्व विधायक साहब सिंह, बिल्लू प्रधान बड़ौली, अमित भिट्ठी बड़ौली रोड, व्यापारी प्रवीण जैन, पूर्व सभासद सतीश पलडिया, सिल्ली पंजाबी, सोदान सिंह, सचिन, रितेश, श्रवण जैन, राजेन्द्र उर्फ पप्पू बड़ौली, चीकू बड़ौली रोड, सन्नी, मुकेश और 8-9 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाजार में तैनात की पुलिस और पीएसी
बड़ौत। नगर में पुलिसबल और पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं बाजार बंद करने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि 90 दिन से अधिक हो गए हैं। रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

बड़ौत के बाजार पर गरमाती रही सियासत
दिनभर बड़ौत के बाजार खोले जाने को लेकर सियासत गरमाती रही। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि तीन महीने से बड़ौत, बागपत के बाजार बंद हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाबंदी जरूरी है, लेकिन कोई सिस्टम और प्रोटोकॉल होना चाहिए। ये नहीं कि बस सरकार ने आदेश दे दिय तो सब कुछ हमेशा के लिए बंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed