फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed in the case of shooting the farmer

किसान को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Jul 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed in the case of shooting the farmer
किसान को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव में किसान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जबकि घायल किसान के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद कर तहरीर दी थी, लेकिन जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लग गए।

खिंदौड़ा गांव में बुधवार को खेत में गए किसान दीपक दो गोली लगने से घायल हो गया था। घायल किसान को पिलाना सीएचसी से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दीपक का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल किसान के परिजनों ने गांव के ही युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। जिसकी पुलिस ने जांच की तो नामजदगी गलत निकली। पुलिस ने गोली मारने वाले की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में चौकीदार शमशेर की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed