फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against four in Gulab murder case

गुलाब हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 30 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four in Gulab murder case
छपरौली। कस्बे में थाने के पास बुधवार की रात में युवक की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 22 वर्षीय गुलाब उर्फ कोनी पुत्र राजवीर की बुधवार की रात में थाने के पास गोली मारकर हत्या की। गुलाब के पिता राजवीर पुत्र रघुवीर वाल्मीकि ने चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पुत्र रवि उर्फ जॉनी ने करीब आठ साल पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। तभी से युवती के परिजन उनसे रंजिश रखते हैं। बुधवार की रात को इन लोगों ने फोन करके गुलाब को घर से बाहर बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर धनपाल उर्फ मुन्ना , छोटू शिवा और सोनू के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और टीम बनाकर अभियुक्तों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed