{"_id":"5f6cdbf98ebc3ede2c2c3100","slug":"report-filed-against-20-including-pradhan-s-husband-baghpat-news-mrt50289834","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में प्रधान के पति सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर हुए मुकदमे की जांच एसआई भूदेव सिंह को सौंपी गई है।
निवाड़ा गांव निवासी शमा परवीन ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 16 मई को उसके पति इबने गांव की लड़कियों के विवाद में सुलह कराने के लिए जानी थाना क्षेत्र के गांव सिसोला बुजुर्ग के लिए गए थे। पति के पीछ कुछ लोग हाथों लाठी डंडे लेकर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लूटपाट की। उसने घर में रखे दस लाख के सामान और 25 लाख रुपये के चांदी के बर्तन समेत कीमती सामान लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रधान के पति सरवर, हारून, रिजवान, इखलाक, नौशाद, मंसूर, फुरकान, उम्मेद सहित बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना गांव के सोनू पुत्र सोमपाल कश्यप ने एएसपी कार्यालय पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि 11 सितंबर को गांव के कुछ युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया था। जिसमें उसका पैर टूट गया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एएसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की।