फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   repaired the dilapidated road

नगरपालिका प्रशासन ने जर्जर हाल काठा मार्ग को कराया दुरूस्त

Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
repaired the dilapidated road
खेकड़ा। नगर स्थित सीएचसी पर कोरोना टीकाकरण में बाधक बने जर्जर हाल काठा मार्ग की आखिरकार नगर पालिका प्रशासन ने सुध ले ली। नगरपालिका ने जेसीबी से मिट्टी और पत्थर डलवाकर मार्ग को दुरुस्त कराया। इससे सीएचसी पर जाने वाले नगरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नगर की सीएचसी काठा रोड पर बिजलीघर के समीप है। सीएचसी जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही गड्ढों में तब्दील था। इनमें जलभराव के साथ कीचड़ भी फैला हुआ था। इससे नगरवासी कोरोना रोधी टीकाकरण कराने के लिए सीएचसी नहीं पहुंच रहे थे। वे जिलाधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से मार्ग दुरुस्त कराए जाने की मांग कर रहे थे। पालिका प्रशासन ने अब इस जर्जर हाल मार्ग की सुध ली है। उसने जेसीबी से मिट्टी एवं पत्थर डलवाकर कीचड़ युक्त मार्ग को दुरुस्त करा दिया है। इससे नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है कि यह मार्ग क्षतिग्रस्त था। नगरवासियों की सुविधा के लिए मिट्टी और पत्थर डलवाकर दुरुस्त करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed