फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remembering the messiah of the farmers

किसानों के मसीहा को याद किया

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Remembering the messiah of the farmers
जिलेभर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में बृहस्पतिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की। गोष्ठी कर किसानों के हित में कराए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
बागपत में रालोद कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद अजहर खान, कलीम अलवी, निसार अलवी, कृष्णपाल गुप्ता, तेजपाल, सीतराम, अमर सिंह, चौधरी कर्णसिंह, डॉ विक्रम सिंह, विक्रम पांचाल, महेश डागर, शीशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के कार्यों पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, राजपाल, नगेंद्र, विक्रम, संजय डीलर, सतीश गौड़, तहसीन, नवाब सैफी, डब्बू चौहान, शकील अहमद, राजीव प्रधान, योगेंद्र राठी मौजूद रहे। छपरौली कस्बे के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय परिसर में रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन किया। रालोद नेता जगत सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता मास्टर सौदान सिंह, जसवीर सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, जितेंद्र मौजूद रहे। रालोद के जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेन्द्र तोमर, जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह, सुरेश मलिक, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, पूर्व विधायक अजय कुमार, सुखबीर गठिना, रामकुमार चेयरमैन, सतेंद्र प्रमुख, नरेश बरवाला समेत अन्य नेताओं ने किसान घाट पर पहुंचकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, चारु चौधरी व उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी कपिल गुर्जर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किसान घाट पर शांति यज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह की जयंती पर जिला बार सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किसान हित में कराए गए कार्यों पर चर्चा की। अधिवक्ताओं ने सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री के लिए भारत रत्न की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येन्द्र खोखर, महामंत्री महेंद्र बंसल, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, बिजेन्द्र सिंह तोमर, देवेन्द्र आर्य, नरेंद्र मान, नरेंद्र पंवार, संजय गौड़, राजकुमार त्यागी, संजय पंवार, योगेन्द्र शर्मा, वीर सिंह श्योराण मौजूद रहे।
किसानों ने किसान मसीहा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में किसान मसीहा की जयंती पर किसानों ने मिल परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और हवन किया। रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम और भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतेंद्र सिंह तुगाना ने किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बिजेन्द्र निवासी लूम्ब, गजे सिंह निवासी किरठल, अर्जुन व जगदीश को सम्मानित किया।
किसान मसीहा की जयंती पर जगह-जगह यज्ञ किए
दोघट। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर यज्ञ हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा दोघट की पट्टी भोजन की चौपाल पर, नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी, आर्य समाज निरपुड़ा, दाहा, धनौरा, बामनौली में भी यज्ञ किए गए। ब्लाक प्रमुख बिनौली कुलदीप तोमर, धर्मेंद्र राठी, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर पंवार, रूकमपाल यादव, राजपाल शास्त्री, नरेंद्र राठी, ब्रजवीर, अशोक कुमार, देवेंद्र प्रधान, आनंद छिल्लर, जुल्ला प्रधान, मनोज पंवार, प्रियव्रत राणा, ऋषिपाल, अब्बास चौधरी, ओमसिंह, जसवीर राठी मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह को नमन किया
बिनौली। पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गांवों में कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़ेडा, इंटरमीडिएट बॉलेज धनोरा सिल्वरनगर, तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज दोझा, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर पुट्ठी, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल अंगदपुर जौहड़ी, ओमेगा वर्ल्ड स्कूल तितरोदा, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रंछाड, एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब अंगदपुर जौहड़ी, स्वर्गीय दादी चन्द्रों तोमर शूटिंग रेंज जौहड़ी, मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज बिनौली, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर, ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा, दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा, श्री महानंद संस्कृत महाविद्यालय बरनावा, प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। रंछाड में प्रधान अंतुरत चौधरी, समरपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, एसआई ओमबीर सिंह, प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह, सुधीर तोमर, अवनीश तोमर, रविन्द्र हट्टी, विनोद तोमर ने चौधरी साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दादरी में भाकियू नेता शिवनारायण, रामसेवक, प्रधान वीरेंद्र सिंह, ओमपाल, तिलकराम, चंदू खा, बिशंबर, जगबीर सिंह, रामनरेश, अवधेश, यशपाल सिंह, रामावतार, मोमीन खान, सुखबीर सिंह, मौसम अली ने केक काटकर फल वितरित किए। जिवाना गुलियान, सिरसली, बिनौली, गलहेता में कार्यकर्ताओं व लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

चौधरी चरण सिंह की विचारधारा आज भी प्रासंगिक
बिनौली। दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्राओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। प्रबंधक ओमपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली, अरुण सोलंकी, सुनील रुहेला, विवेक तोमर, अंजलि, रोशनी सक्सेना, आयशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed