फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relief from sample testing reports

नमूनों की जांच रिपोर्ट से राहत

Sun, 23 Jul 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 23 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
ग्लैंडर्स और बर्डफ्लू सर्विलांस योजना से पशु चिकित्सा विभाग  घोड़े और पक्षियों की जांच करा रहा है। इसमें जिले में घोड़े और पक्षियों के 185 नमूने लिए जा चुके हैं। इन नमूनों को बरेली और हिसार लैब में भेजा। कुछ की रिपोर्ट आ गई हैं, इनमें अभी तक किसी भी रोग की पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन


घोड़े की नस्ल के पशुओं में ग्लैंडर्स और पक्षियों में बर्डफ्लू रोग हो जाता है। इससे इन पशुओं की मौत तक हो जाती है। बर्डफ्लू से आम जन को भी नुकसान पहुंचता है। ग्लैंडर्स और बर्डफ्लू की जांच के लिए पशुपालन विभाग ने सर्विलांस योजना शुरू की है। इसमें घोड़े की नस्ल के सभी पशुओं में ग्लैंडर्स रोग की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। नमूनों को हरियाणा राज्य के हिसार जनपद स्थित लैब में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक जिले के विभिन्न गांवों से 81 नमूनों को भेजा है। कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं, इनमें रोग की पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह बर्डफ्लू के लिए मुर्गी फार्म और कबूतरों पालन करने वाले लोगों के यहां से 84 नमूने लिए  हैं। इन्हें आईबीआरआई केटरेट लैब बरेली भेजा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार बर्डफ्लू की पुष्टि भी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया सर्विलांस योजना में ग्लैंडर्स और बर्डफ्लू के लिए घोड़े और पक्षियों के 184 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। कुछ रिपोर्ट आ गई, इनमें किसी भी रोग की पुष्टि नहीं हुई। कहीं पर पुष्टि हुई तो तुरंत कर्रवाई की जाएगी।


ग्लैंडर्स से हो चुकी है घोड़ी की मौत
करीब एक वर्ष पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के घिटौरा गांव में एक घोड़ी में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई थी। अन्य पशुओं में यह रोग न फैले, इसे देखकर उस घोड़ी को मारना पड़ा था। विभाग ने घोड़ी मालिक को 25 हजार का मुआवजा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed