फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relief from heat, panic Water logging

गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Fri, 30 Jun 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 30 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat, panic Water logging
बड़ौत के मेन बाजार में जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मानसून ने दस्तक दे दी है। बावली और गौरीपुर मोड़ पर जाम रहा। छपरौली में पशु चिकित्सा केंद्र की छत गिर गई। दोघट क्षेत्र में बकरी की करंट से मौत हो गई। वाहन फिसलने के कारण भी कई हादसे हुए। चांदीनगर क्षेत्र में गौणा गांव में मिट्टी धंस गई, इसमें घोड़ा-बुग्गी फंस गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास करके घोड़ा-बुग्गी को निकाला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बादल खूब बरसे। मौसम विज्ञान विभाग ने 20 मिमी बरसात रिकॉर्ड की। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। दोपहर के समय बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी सें राहत मिल गई। किसानों को भी इस बारिश से लाभ हुआ है।
विज्ञापन


छपरौली में पशु चिकित्सा केंद्र की छत गिर गई। बरसात के दौरान यह हादसा हुआ। केंद्र पर डॉ. संदीप कुमार पशुओं का उपचार कर रहे थे। ग्रामीण नवाजिश खान, नौशाद, सरफराज, सोमा कश्यप और जगबीर सिंह ने कहा पशु का उपचार कर डॉक्टर कुछ ही मिनट पहले भवन से बाहर निकले थे। यदि चिकित्सक भवन में होते तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोणा गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के लिए बनाए अंडर पास की बगल से गुजर रही एक घोड़ा-बुग्गी फंस गई। इसमें छह लोग सवार थे। अंडर पास में पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हुई। बाद में ट्रैक्टर मंगाकर बुग्गी को निकलवाया। 

दोघट के  मैन बाजार में स्थित लोहे के विद्युत पोल में करंट उतर गया। इससे पोल की चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई जबकि बकरी मालिक शरीफ बाल बाल बचा। इससे नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ  प्रदर्शन किया और मुआवजा मांगा। कुलदीप, साबुदीन, मनीष, लक्ष्मीकांत, पीतम, पाल्लेराम, कैलाश, फरीद, राजेंद्र, चंद्र, मदन, शरीफ आदि रहे।

उधर, बरसात के कारण कई हादसे भी हुए। बामनौली और पुसार के बीच सड़क दुर्घटना में दाह पशु प्रसार अधिकारी  डॉ. रामपाल सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गए। बावली गांव में दिनभर जाम की स्थिति रही। सड़क के गड्ढों मेें पानी भर गया। यहां वाहन फंसे रहे। गौरीपुर मोड़ पर भी जाम रहा।


खेकड़ा में  बुधवार की रात्रि एवं बृहस्पतिवार को दिन के समय रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों की खेतों में खड़ी फसलें लहलहा उठी। किसान बारिश को लाभदायक बता रहे हैं। साथ ही मार्गों पर हुए जलभराव से लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed