फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Regular routine is necessary to prevent diabetes

मधुमेह से बचाव के लिए नियमित व्यायाम व खानपान बेहतर रखना जरूरी

Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Regular routine is necessary to prevent diabetes
बागपत। विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में सोमवार को कैंप लगाकर लोगों को मधुमेह बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की ओर से कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि पैंक्रियाज में इन्सुलिन की कमी होने पर खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने से मधुमेह की बीमारी होती है। मधुमेह होने पर अधिक प्यास लगती है और पीड़ित की त्वचा पर चकत्ते होने लगते हैं तो हाथ या पैर में सुन्नता व जल्दी थकान होने लगती है। इससे बचाव के लिए नियमित व्यायाम करने के साथ ही खानपान को बेहतर रखना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र मधुमेह जांच शिविर एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. दीपक शर्मा ने 144 लोगों के शुगर की जांच की। इनमें से 14 व्यक्तियों को पहली बार शरीर में मधुमेह का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामलाल ने कहा कि मधुमेह से अन्य रोग भी पनपने लगते हैं। उन्होंने मधुमेह के रोगियों को दवा का सेवन एवं योगा तथा व्यायाम करने ही सलाह दी। कैंप में लॉयन संदीप अग्रवाल, लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, सचिव लायन पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष आशुतोष मित्तल, अजय मित्तल, लॉयन मनोज मित्तल, नरेश अग्रवाल, प्रदीप नैन, लॉयन संतोष गुप्ता रहे।

मधुमेह से बचाव की दी जानकारी
खेकड़ा। विश्व मधुमेह दिवस पर मोहल्ला मुंडाला में घीसा संत दरबार स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में कार्यशाला एवं मधुमेह जागरूकता विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सूर्यदेव यादव ने स्कूली बच्चों और मोहल्ले के लोगों को मधुमेह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगोष्ठी में शामिल बच्चों और बड़ों सभी को मधुमेह से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, राहुल, पंकज, विजय, सुमित, राजपाल, दिनेश, रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed