{"_id":"62b0b3a3d90894034247c973","slug":"registration-of-123-school-vehicles-canceled-for-not-getting-fitness-baghpat-news-mrt593698528","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस न कराने पर 123 स्कूल वाहनों का पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस न कराने पर 123 स्कूल वाहनों का पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में वाहनों की फिटनेस नहीं कराने पर परिवहन विभाग ने 123 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निरस्त कर दिए है। स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस कराने पर एक माह में आवेदन नहीं करने पर वाहनों के पंजीकरण को खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूल के प्रबंधकों व संचालकों को नोटिस जारी कर दिए है।
परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की फिटनेस कराने के लिए 180 वाहनों के नोटिस जारी किए गए थे। विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बावजूद स्कूल संचालकों ने केवल 57 वाहनों की ही फिटनेस कराई, जबकि 123 वाहनों की फिटनेस कराने के लिए कार्यालय नहीं पहुंचे। वाहनों की फिटनेस नहीं कराने पर विभाग की ओर से 123 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर इन वाहनों का बच्चों को लाने ले जाने में प्रयोग न करने और वाहनों का प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। वाहनों की फिटनेस के लिए एक माह में आवेदन न करने पर वाहनों के पंजीकरण पूरी तरह से खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधकों व संचालकों को नोटिस जारी किए गए है।
वाहनों की फिटनेस नहीं कराने पर 123 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। एक माह में फिटनेस के लिए आवेदन नहीं करने पर वाहनों के पंजीकरण खत्म कर दिए जाएंगे। इस बारे में स्कूल संचालकों व प्रबंधकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। - सुभाष राजपूत, एआरटीओ