फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Refined supply not complete, ration distribution done at 150 shops only

रिफाइंड की आपूर्ति पूरी नहीं, 150 दुकानों पर ही हुआ राशन वितरण

Sun, 12 Dec 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Refined supply not complete, ration distribution done at 150 shops only
अमीनगर सराय में राशन वितरित करते चेयरमैन डॉ.मांगेराम यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आपूर्ति विभाग की ओर से रविवार को राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन के साथ एक-एक किलो तेल, नमक और चना का वितरण किया गया। मगर, तेल की आपूर्ति न होने के कारण 403 में से केवल 150 दुकानों पर ही राशन के साथ तेल, नमक और चीनी का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने राशन की दुकानों पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को राशन बंटवाया।
विज्ञापन

शासन ने इस बार पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क राशन के साथ एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर रिफाइंड ऑयल वितरण करने के निर्देश दिए थे। रविवार से 20 दिसंबर तक यह वितरण होना है। जिले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 403 पॉश मशीनो से राशन का वितरण किया जाता है, मगर रविवार को तेल की आपूर्ति पूरी नहीं हो सकी। इस कारण केवल 150 दुकानें चिह्नित कर राशन वितरण कराया गया।
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर जनप्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन वितरण कराया। बागपत विधायक योगेश धामा ने चमरावल गांव व पिलाना में, विधायक केपी मलिक ने बड़ौत नगर व महावतपुर बावली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुढ़ेडा, अमीनगर सराय में चेयरमैन मांगेराम यादव और सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान ने उपभोक्ताओं को राशन बंटवाया। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि रिफाइंड तेल की आपूर्ति न होने के कारण जिले में 150 दुकानों पर राशन का वितरण शुरू कराया जाएगा। आपूर्ति होने पर सभी दुकानों पर राशन का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होना है राशन का वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल के साथ एक-एक किलो चना व नमक और एक लीटर तेल जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल प्रति यूनिट का वितरण शुरू किया गया है। पात्र गृहस्थी को एक कार्ड पर एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर तेल का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed