{"_id":"625073546c64b05e055539af","slug":"red-white-strip-will-be-pulled-on-three-feet-in-front-of-shops-baraut-news-mrt583735895","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के सामने तीन फीट पर खींचेगी लाल-सफेद पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के सामने तीन फीट पर खींचेगी लाल-सफेद पट्टी
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद में व्यापारियों की बैठक लेते डीएम व चैयरमेन।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगरवासियों को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को डीएम ने नगरपालिका परिषद के सभागार में व्यापारियों की बैठक ली। व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। तय हुआ है कि दुकानों के शटर से तीन फिट जगह छोड़कर लाल/ सफेद रंग की पट्टी खींची जाएगी। हथठेली वाले सफेद पट्टी से पीछे ही रहेंगे। लगातार निरीक्षण होगा, जो नियम तोड़ता मिला, उस पर जुर्माना लगेगा।
अध्यक्षता डीएम राजकमल यादव ने व्यापारियों से अतिक्रमण से शहर को मुक्त कराने के लिए सुझाव मांगे। मुख्य रूप से शहर में पार्किंग व्यवस्था, दिन के समय भारी वाहनों पर प्रतिबंध, ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने, शहर में बने डिवाइडर, हथठेली, ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान करना आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। सुझाव दिया कि कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के आगे हठथेली वालों को लगा रखा है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ व्यापारियों ने दुकान के शटर से तीन फीट जगह छोड़कर लाल/सफेद कलर से पट्टी मार्किंग तथा दुकानों के सामने बने पुराने बरामदे के सुंदरीकरण कराने की बात रखी। इस पर डीएम ने सहमति जताई और चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि जल्द ही नगर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि कोई हठथेली वाला सफेद पट्टी से आगे खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने भी जिला व नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करने पर सहमति जताई।
बैठक में पालिका चेयरमैन अमित राणा, ईओ अनुज कौशिक, कर निर्धारण अधिकारी/ संपत्ति प्रभारी नरेंद्र यादव के अलावा व्यापारियों में बिजेंद्र शर्मा, अतुल जैन, ललित जैन, भूपेश बब्बर, प्रवीण जैन, राकेश जैन, मुदित जैन, नितिन जैन, प्रदीप जैन, हरीश मोहन, अनिल जैन, जीत सिह, नवनीत जैन, राजा चौधरी, प्रदीप जैन शामिल रहे।