फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Red cards given to 90 people in Doghat and Tikri

Baghpat News: दोघट और टीकरी में 90 लोगों को दिए लाल कार्ड

Tue, 09 May 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Red cards given to 90 people in Doghat and Tikri
-700 को किया मुचलका पाबंद, 53 के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो -6
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नगर निकाय चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस ने मंगलवार को कस्बा दोघट और टीकरी में 90 लोगों को लाल कार्ड दिए हैं। वहीं दोनों कस्बे के 700 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। साथ ही 53 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

सीओ देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को पुलिस और पीएसी बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। उन्होंने चुनाव प्रचार में घूम रहे वाहनों को रोककर अनुमति देखी। पुलिस ने चुनाव में शांतिभंग करने की आशंका को देखते हुए दोनों कस्बे के 90 लोगों को लाल कार्ड देकर चुनाव में गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों कस्बों में 700 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। वहीं 53 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और 13 लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। चुनाव के दौराना कस्बे के बाहर लगाए गए बैरियर पर पुलिस तैनात रहेगी और बाहर से आने वाले लोगों की पाबंदी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को निडर होकर मतदान करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed