फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Received budget, Public Works Department is looking for contractor

नैथला रोड के लिए 67 लाख बजट मिलने के बाद भी निर्माण को ठेकेदार नहीं मिल रहा

Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Received budget, Public Works Department is looking for contractor
नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग पर हुए गड्ढे - फोटो : BAGHPAT
67 लाख बजट मिल चुका है नैथला रोड के निर्माण के लिए शासन की ओर से
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे होने के कारण समस्या झेल रहे एक दर्जन गांवों के लोग,
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 67 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। मगर, इस सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार ही नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग के टेंडर निकालने के बाद भी कोई ठेकेदार आगे नहीं आया है। अब दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा। इस सडक़ का निर्माण होने से एक दर्जन गांवों के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होते हुए आगे कई गांवों तक जाने वाले मार्ग की हालत कई महीने पहले खराब थी। इसकी मरम्मत की मांग कई बार उठाई गई। इस पर लोक निर्माण विभाग ने करीब छह लाख रुपये खर्च करके गड्ढों को भरवा दिया था। मगर, छह लाख रुपये खर्च करने के कुछ दिन बाद ही सड़क दोबारा खराब हो गई। सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क की हालत खराब होने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला, जोनमाना गांव के लोग परेशान है। इसके निर्माण की लगातार मांग उठाई जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजा तो सड़क निर्माण के लिए 67 लाख रुपये का बजट भी मिल गया। इसके बाद टेंडर जारी किया गया, लेकिन कोई ठेकेदार सड़क बनाने को तैयार नहीं हुआ। अब नए नियमों के आधार पर दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क में काफी गड्ढे है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका निर्माण जल्द होना चाहिए, क्योंकि कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोहित धनकड़, फैजपुर निनाना
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार न मिलने से प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। अब दोबारा से नियमों में कुछ राहत देते हुए टेंडर जारी किया जाएगा। - गोपाल सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed