{"_id":"5e9f25478ebc3e90224c06f9","slug":"read-ramadan-prayers-at-home-baghpat-news-mrt4786614186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही पढ़ें रमजान की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ही पढ़ें रमजान की नमाज
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में विचार रखते शहर काजी हबीबुर्रहमान
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। पुलिस-प्रशासन ने रमजान में व्यवस्थाएं दुुरुस्त रखने की कवायद तेज कर दी है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने विभिन्न थानों में धर्मगुरुओं की बैठक लेकर आह्वान किया कि रमजान में घरों में ही नमाज पढ़ें। बिजली और पानी की किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
डीएम और एसपी ने कोतवाली बड़ौत मेें धर्मगुरुओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सौहार्द के साथ त्योहार मनाया जाएं। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली में धर्मगुरुओं से सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन न करने तथा लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की अपील की गई। डीएम ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है, अगर कोई उल्लंघन करता है या तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ, सोनू शर्मा, वसीम खान, नसरुद्दीन, मौलाना शराफत, मौलाना राशिद, मौलाना आरिफ, हाफिज महबूब, मौलवी शौकत हाफिज, ताहिर मौलाना असलम उपस्थित रहे।
बागपत कोतवाली में आयोजित बैठक में शहर काजी हबीबुर्रहमान ने लोगों से अपने-अपने घरों में नमाज अदा करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशासन से रमजान में बिजली पानी की भरपूर व्यवस्था कराने की अपील की। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन राजूदीन एडवोकेट, अहमद हमीद, हाफिज कासिम, उमरदीन, नंदलाल डोगरा, हाजी शहील शाह, मौलाना इसरार, अरशद सिद्दीकी मौजूद रहे। उधर, बालैनी थाने में हुई बैठक में एसडीएम रामनयन सिंह व सीओ खेकड़ा ने रमजान पर मस्जिदों के बजाए घरों में नमाज अदा करने की अपील की। बिनौली थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बिनौली, दोज्जा व धनौरा सिल्वरनगर, फतेहपुर पुट्ठी, बुढेड़ा, ग्वालीखेड़ा आदि गांव में धर्मगुरुओं की बैठक ली। इस्लाम दरकावद, यामीन, वाजिद खान, मुस्तकीम, गुलजार, इंतजार, अब्दुल, मुस्तफा, शौकीन, अहसान मौजूद रहे।