{"_id":"66d5af1712704f31fe00a2b5","slug":"reached-the-collectorate-and-expressed-anger-against-the-malfunctioning-of-lights-and-dirt-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-117537-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लाइट खराब होने व गंदगी के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लाइट खराब होने व गंदगी के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर रोष जताया
विज्ञापन
-शहर के पुराने कस्बे के वार्ड 25 में स्थिति काफी खराब, समस्या के समाधान की मांग
फोटो- छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के पुराना कस्बा के वार्ड-25 में रहने वाले लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने डीएम से शिकायत कर खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, गंदगी सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
उन्होंने बताया कि वार्ड-25 के सभी खंभों की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं और नाली व खड़ंजे भी टूटे पड़े हैं। वहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं लाइटों के खराब होने के कारण वार्ड में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं अंधेरा होने के कारण वार्ड के कई मोहल्लों में चोरी, लूट होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान महताब, अल्लामेहर, मोबिन, लियाकत, मोहम्मद नानू, इस्लाम मौजूद रहे।