फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reached SP leader wearing hat

टोपी पहनकर पहुंचे सपा नेता से नोकझोंक

Wed, 02 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Reached SP leader wearing hat
टोपी पहनकर पहुंचे सपा नेता डॉ शकील अहमद से बागपत ब्लॉक में सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बागपत ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर सपा नेता डॉ शकील अहमद अपने परिवार के साथ सपा की टोपी लगाकर मतदान के लिए पहुंचे। कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शकील अहमद को रोक दिया, जिस पर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ मतदान
बागपत। विकास खंड बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना, बिनौली, छपरौली के अलावा नगर पालिका परिषद बड़ौत में भी मतदान हुआ।
बड़ौत पालिकाध्यक्ष ने किया मतदान
बागपत। बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बागपत ब्लॉक में मतदान किया। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से पिलाना ब्लॉक में पहुंचकर उन्होंने मतदान की जानकारी ली। भाजपा ने पूर्व विधायक को मतदान केंद्र पिलाना का प्रभारी बनाया था।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 429 वोट पड़े
छपरौली। एमएलसी के चुनाव में छपरौली ब्लाक कार्यालय पर पोलिंग बूथ पर कुल 429 वोट पड़े। जिनमें शिक्षक मतदान केंद्र में 171 पंजीकृत थे जिनमें से 109 वोट पड़े। स्नातक मतदान केंद्र पर 686 में से 320 वोट पड़े। इस प्रकार कुल 857 वोट में से 429 वोट पड़े। पीठासीन अधिकारी स्नातक बूथ पर डॉ संजय कुमार और शिक्षक बूथ पर आरके सिंह रहे। बूथ पर थानाध्यक्ष छपरौली हेमेंद्र बालियान, महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने नहीं ली मतदान में रुचि
बागपत। एमएलसी के चुनाव में शिक्षिकाओं ने मतदान में रुचि नहीं दिखाई। जिले में शिक्षक सीट पर 2050 मतदाताओं में सिर्फ 1425 वोट पड़ें। इनमें भी पुरुष शिक्षकों की संख्या 946 और शिक्षिकाओं की संख्या 479 रही। स्नातक सीट के लिए हुए मतदान में भी महिला स्नातकों की संख्या 1299 रही, जबकि पुरुष स्नातकों की संख्या 3484 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed