{"_id":"5f3bbe938ebc3e3cf4397a52","slug":"ravit-s-family-uproar-in-sp-office-baghpat-news-mrt496670131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: रवित के परिजनों का एसपी दफ्तर में हंगामा, फरार आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रवित के परिजनों का एसपी दफ्तर में हंगामा, फरार आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
Tue, 18 Aug 2020 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:41 PM IST
सार
रवित हत्याकांउ के फरार आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
एसपी ने आश्वासन दिया जल्द की जाएगी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
बागपत कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में रवित हत्याकांड के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने एसपी कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि फरार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को रवित के परिवार के सदस्य एसपी अभिषेक सिंह से मिले। बताया कि तीन अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रवित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
आरोपी गांव में आरोपी खुले घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान विमलेश, कुलदीप सिंह, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन