फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raunak will return from today in schools from nursery to eighth

नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक

Sun, 13 Feb 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Raunak will return from today in schools from nursery to eighth
स्कूल के गेट पर सैनिटाइजर और मास्क के अलावा थर्मल स्कैनर से नापा जाएगा बच्चों का तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत । लगभग डेढ़ माह पर नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालयों में सोमवार से रौनक लौटेगी। संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालयों के गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। मास्क अनिवार्य रहेगा। कक्षाओं में बच्चों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पढ़ाई कराई जाएगी।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने पांच जनवरी को नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई गई थी। अब संक्रमण की दर कम होने पर शासन ने सभी विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए है। कोरोना के मामले में कम होने पर शासन ने सात फरवरी से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब 14 फरवरी से नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

कोविड नियमों का कराया जाएगा पालन
वनस्थली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हर्षित जैन ने बताया कि निर्धारित समय पर स्कूलों को खोला जाएगा। स्कूलों का संचालन करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ कोविड के बचाव के सभी उपाय करने होंगे। छात्र-छात्राओं को मास्क लगाना और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। विद्यालय परिसर के साथ कक्षों को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूलों के बाहर प्रत्येक छात्र की थर्मल स्कैनिंग होगी। आदेश आने के बाद रविवार को पूरे दिन संचालकों ने भी स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा। स्कूलों में मास्क की अनिवार्यता रहेगी और बच्चों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए पढ़ाई कराने के निर्देश दिए है। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed