{"_id":"5f8b2f1a8ebc3e9bd17d90c2","slug":"rattaul-to-banthla-dhikouli-road-became-a-cause-of-trouble-baghpat-news-mrt506559326","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत का सबब बना रटौल से बंथला-ढिकौली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत का सबब बना रटौल से बंथला-ढिकौली मार्ग
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान
- एक किलोमीटर लंबी सड़क के गड्ढे बन रहे हादसों का कारण
चांदीनगर। रटौल से बंथला-ढिकौली मार्ग का सफर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बड़े-बड़े गड्ढे और नाले का गंदा पानी सड़क पर होने के कारण मार्ग से गुजरना भी दुभर है। मार्ग से गुजरने वाले लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। एक किमी लंबा यह मार्ग दो साल से गड्ढों में तब्दील है, लेकिन विभाग मरम्मत करने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों की मांग है कि शीघ्र सड़क को बनवाया जाए। इसको लेकर अमर उजाला ने क्षेत्र की जनता से बातचीत की तो सभी लोग शासन व प्रशासन को कोसते नजर आए।
इनका यह है कहना---
रटौल निवासी शहजाद का कहना है कि रटौल से बंथला-ढिकौली मार्ग लोनी मार्ग को भी जोड़ता है। जिससे मार्ग पर लोगों का काफी आवागमन रहता है। मार्ग की दो साल से मरम्मत नहीं हुई है।
रटौल निवासी सतीश का कहना है कि टूटी सड़क पर नाले का गंदा पानी भरा रहता है। जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
रटोल निवासी हरीश का कहना है कि सरकार सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की बात करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही है।
- पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता रविदत्त का कहना है कि शीघ्र की मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।