फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration was being taken in two places, 6200 units cut in verification

Baghpat News: दो जगह ले रहे थे राशन, सत्यापन में कटी 6200 यूनिट

Fri, 07 Apr 2023 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 07 Apr 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Ration was being taken in two places, 6200 units cut in verification
- शासन से भेजी गई थी 7200 यूनिट की सूची, एक हजार लोग ही जिले में ही मिले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पात्र गृहस्थी योजना के तहत दो जिलों या फिर दूसरे राज्यों में भी राशन लेने वाले 6200 लोगों को जिला आपूर्ति विभाग ने पकड़ लिया। जिसका सत्यापन पूरा होने के बाद जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने करीब पांच हजार राशन कार्डों से 6200 यूनिट काट दी, जबकि सत्यापन में एक हजार लोग जिले में ही निवास करते मिले।
जिले में पात्र गृहस्थी योजना के तहत दो लाख दस हजार राशन कार्ड लाभार्थी हैं, जिसमें करीब आठ लाख यूनिट पंजीकृत हैं। फरवरी में दो जगह राशन लेने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शासन स्तर पर अंतरराज्यीय समीक्षा की गई। जिसमें बागपत जिले के 7200 लोग ऐसे मिले, जिनके नाम से दूसरे जिलों या फिर दूसरे राज्यों में भी राशन आवंटित होता मिला। जिनके आधार कार्ड की सूची बनाकर राशन कार्डों से नाम काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। शासन स्तर से 7200 लोगों की सूची सत्यापन के लिए बागपत जिले में भेजी गई। जिसका जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सत्यापन कराया। जिसमें 6200 लोग दूसरे जिले या फिर दूसरे राज्य में रहकर राशन लेते मिले, जबकि उनके परिवार वाले बागपत में भी राशन ले रहे थे। जिसके बाद इन लोगों का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन -
दो जगह राशन लेने वाले 7200 लोगों की सूची शासन ने भेजी थी, जिसका सत्यापन कराया गया तो उसमें 6200 लोग दूसरे जिले में रहते मिले और वहीं पर राशन ले रहे हैं। सत्यापन के बाद करीब पांच हजार राशन कार्डों से 6200 यूनिट काट दिए गए है। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed