{"_id":"60f06a698ebc3e4dfc76f252","slug":"ration-mafia-wires-are-connected-to-fci-warehouse-baraut-news-mrt5475214157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई गोदाम से जुड़े हैं राशन माफिया के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई गोदाम से जुड़े हैं राशन माफिया के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जिला कलक्ट्रेट प्रभारी और कार्यवाहक एसडीएम बड़ौत और सीओ बागपत द्वारा विगत दिनों पकड़े गए सरकारी राशन के करीब 158 क्विंटल गेहूं और चावल के मामले में जहां अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं मुख्य आरोपी के तार एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास सक्रिय राशन माफिया से जुडे़ हैं। आला अफसरों ने कहा जल्द ही एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास सक्रिय राशन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
जिला कलक्ट्रेट प्रभारी व कार्यवाहक एसडीएम बड़ौत रामनयन व सीओ बागपत अनुज मिश्र ने सूचना पर चार जुलाई 2021 को बिनौली में क्षेत्रीय विपणन कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर बंद पड़े स्कूल में छापा मारकर 316 बोरे यानी 158 क्विंटल गेहूं और चावल पकड़ा था। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार द्वारा जांच के बाद राशन की कालाबाजारी करने के मामले में मुख्य आरोपी अरुण जैन निवासी बिनौली, विपिन 25 प्रतिशत मुनाफा मुनीम गिरी करता है, पल्लेदार जुल्फकार निवासी बिनौली, विकास निवासी वाजिदपुर, वाहन चालक अमित निवासी पानीपत, घटना स्थल स्वामी सुधीर तोमर निवासी रंछाड हाल साहिबाबाद व चार अज्ञात पल्लेदारों के खिलाफ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। उधर, बिनौली मेें हुई छापे के बाद राशन माफिया एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास सक्रिय हो गए । राशन माफिया के जुल्फिकार, जमशेद सहित अन्य कई के तार मुख्य आरोपी अरुण जैन से जुडे़ है, क्योंकि सिंघावली थाना क्षेंत्र के लुहारा गांव में पुलिस ने 29 अक्तूबर 2018 में छापा मारकर साढे़ तीन सौ बोरे चावल पकड़ा था, इसमें एफसीआई गोदाम बड़ौत पर काम करने वाले एक प्राइवेट युवक सोनू व गुराना निवासी एक युवक अखिल का नाम प्रकाश में आया था।
उधर, एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास राशन माफिया के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई है। जल्द ही छापा मारकर उक्त राशन माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी।