फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration distribution stuck due to non-allocation of oil and gram

तेल और चने का आवंटन न होने से राशन वितरण अटका

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution stuck due to non-allocation of oil and gram
बागपत के सिसाना गांव में राशन लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : BAGHPAT
403 में से 123 दुकानों पर नहीं हो रहा राशन का वितरण
विज्ञापन

64 हजार कार्ड धारक राशन न मिलने से परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में तेल और चना का पूरा आवंटन न होने के कारण राशन का वितरण अटक गया है। 403 में से 123 दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो रहा है। जिले के 2,01,235 में से 64 हजार कार्ड धारक राशन वितरण नहीं होने से परेशान है।
प्रदेश सरकार ने इस बार पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क राशन के साथ एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर रिफाइंड तेल का वितरण करने की योजना तैयार की थी। जिले में 12 दिसंबर से राशन का वितरण शुरू किया गया था, मगर तेल व चना का पूरा आवंटन न होने के कारण जिले में राशन वितरण अटक गया है। जिले की 403 राशन की दुकानों के सापेक्ष 180 दुकानों पर ही राशन का वितरण किया जा रहा है, जबकि 123 दुकानों के कार्ड धारक राशन वितरण नहीं होने से परेशान है।
विज्ञापन

ऐसे होना है वितरण
अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल के साथ एक-एक किलो चना व नमक और एक लीटर तेल दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट का वितरण शुरू किया जाएगा। पात्र गृहस्थी को एक कार्ड पर एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर तेल का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में राशनकार्ड का ब्यौरा
कुल कार्ड धारक 2,01,235
अंत्योदय कार्ड धारक 7,683
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 1,93,552
यह आवंटन की स्थिति
उत्पाद जरूरत मिला कमी
चना 2012.35 1385 627.35
नमक 2012.35 2012.80 ---
तेल 201235 137389 63846
(तेल व नमक क्विंटल और तेल लीटर में है। )
तेल और चने का पूरा आवंटन होने के कारण जिले में 180 दुकानों पर ही राशन का वितरण कराया जा रहा है। पूरा आवंटन होने पर सभी 403 दुकानों पर राशन का वितरण कराया जाएगा। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed