फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration dealer ran and beat card holders

राशन डीलर ने कार्ड धारकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer ran and beat card holders
असारा गांव में कार्डधारकों को लाठी डंडो से पिटाई करते राशन डीलर - फोटो : BAGHPAT
असारा गांव का मामला, कार्ड धारक कर रहे थे राशन कम देने का विरोध, वीडियो भी वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। असारा गांव में रविवार को राशन कम देने का विरोध करने पर डीलर ने कार्ड धारकों के साथ पहले गाली-गलौज की और उसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। इस घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मारपीट करने वाले राशन डीलर व उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

असारा गांव में रविवार को राशन का वितरण हो रहा था। खुर्शीद पुत्र अब्दुल ने बताया कि राशन डीलर नसीम पूरा राशन नहीं दे रहा था। जब इसका विरोध किया तो राशन डीलर भड़क गया और उसने कार्ड धारकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि राशन डीलर ने अपने बेटों के साथ मिलकर डंडों से खुर्शीद व उसकी भाभी पर हमला कर दिया। अन्य कार्ड धारकों को भी डंडा लेकर दौड़ा दिया गया। इसकी वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर राशन डीलर नसीम के अलावा उसके बेटे नोमान व शादाब और भाई नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मगनवीर का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को तलाश किया जा रहा है और उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed